कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

तेज रफ्तार का कहर कोचिंग पढ़कर साइकिल सबार छात्रा को ट्रक ने रौंदा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज – सिकन्दरपुर से कोचिंग पढ़कर घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर,ट्रक के पिछले टायर के नीचे छात्रा का सिर आने से छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई आक्रोशित परिजनों ने शव को NH91हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश करने में जुट गई पूरा मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के बलिदासपुर गांव निवासी रागनी पुत्री बृजेश बीेए की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। गुरूवार को वह सिकंदरपुर कोचिंग पढ़ने गई थी।

कोचिंग पढ़ने के बाद वह साइकिल से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही रागनी करमुल्लापुर चौराहा के पास पहुंची। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसको रौंद दिया। ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से निकलने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा एसडीएम व सीओ छिबरामऊ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया। लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button