नहटौर – मौहल्ला बस स्टैण्ड स्थित स्थानीय प्रयाण कार्यालय पर नगर के पत्रकारों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दैनिक सांध्य प्रयाण व दैनिक आज के जिला प्रभारी कपिल थापन जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्होंने श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कपिल थापन साहब ने स्वच्छ व निष्पक्ष पत्रकारिता कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया। वे जनपद के कई दिग्गज पत्रकारों के लिये प्रेरणा श्रोत रहे। वे बहुत नेक दिल इंसान थे। वह लोगों की नि:स्वार्थ भाव से मदद किया करते थे। वह छोटे बड़े सभी का समान भाव से सम्मान किया करते थे।
उनकी जिन्दादिली और व्यवहार कुशलता के सभी लोग कायल थे। उन्होंने कहा कि वह जनपद में अपनी अलग छवि रखते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को भारी क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है। शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना की गई। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार डॉ.सुशील शर्मा, नीरज भारद्वाज, मुनीश राणा, कुलवीर चौधरी, सलीम सिद्दकी, विशाल शर्मा, महकार सिंह तोमर, आबिद अंसारी, विपिन वर्मा, ऋषभ जैन, जहीन अंसारी, देवेन्द्र चौधरी, मोहित शर्मा, अ.कलाम, अंकुर जैन, गुड्डू भारती, शरद जैन, सुजीव चौधरी, अरविंद जोशी, पुष्कर सिंह आदि सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















