AIRA NEWS NETWORK – वाहनों की चोरी करने वाले शातिर वहान चोर को खेकड़ा थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर करीब आधा दर्जन वहान किये बरामद, बागपत पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्ग निर्देशन में खेकड़ा थाना प्रभारी एम एस गिल शातिर वाहन चोरों के खिलाफ अभियान जारी किए हुए हैं तथा ऐसे वाहन चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी अमल में ला रहे हैं।
विदित हो कि खेकड़ा थाना प्रभारी एम एस गिल एक तेजतर्रार योग्य होनहार थाना प्रभारियों में शुमार किए जाते हैं यह जहां भी रहते हैं अपनी एक खास छाप छोड़ जाते हैं तथा अपराधियों में खौफ बने रहते हैं, आज भी खेकड़ा थाना प्रभारी एम एस गिल के नेतृत्व में उप निरीक्षक महकार हुसैन व उनकी टीम ने क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिले व स्कूटी व वहानों के कटे हुए पार्ट्स भी बरामद किये हैं।
आज खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर बिल्लू पुत्र गजेंद्र निवासी बडागांव के पास मोहल्ला पट्टी रामपुर कस्बा व थाना खेकड़ा जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है, साथ ही शातिर वाहन चोर से खेकड़ा थाना पुलिस ने चार चोरी के वाहन व एक मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है साथ ही एक नाजायज चाकू भी वाहन चोर बिल्लू से बरामद हुआ है ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















