उत्तरप्रदेश
Trending

40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु बैठक आहूत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 20-21 एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 20-21 सत्रों में पूर्वाहन 9ः30 से 11ः30 तक एवं अप्रैल 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर के 40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आज कलक्ट्रेट परिसर के जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अमित सिंह जी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

जिसके अंतर्गत अपर जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि परीक्षा तिथि से पूर्व प्राप्त होने वाले आवश्यक प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं मेरी उपस्थिति एवं जिला विद्यालय निरीक्षक व वरिष्ठ कोषाधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रुप से कोषागार स्थित डबल लॉक में सुरक्षित रखे जाएंगे। प्रश्न पत्रों को परीक्षा वाले दिन प्रातः 6ः00 बजे कोषागार स्थित डबल लॉक से नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी की देखरेख में सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से लिस्ट परीक्षा केंद्र हेतु गोपनीय प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने से 01 घंटा 30 मिनट पूर्व अर्थात प्रथम पाली के लिए 8ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपहरण 1ः00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए ।

उक्त बैठक के अंतर्गत स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वह अपने केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से 2 घंटा पूर्व अर्थात प्रथम पाली के लिए प्रातः 7ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए 12ः30 बजे तक प्रत्येक दशा में पहुंचना सुनिश्चित करें एवं संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/प्रधानाचार्य उक्त परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक का कार्य करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी केंद्र अधीक्षक के साथ बैठक आहूत कर परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करेंगे तथा केंद्र अधीक्षकों से विचार विमर्श कर आवश्यकता अनुसार पर्यवेक्षक की नियुक्ति बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा स्वःविवेक से कराना सुनिश्चित करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी एवं सभी अधिकारी अपनी तैयारी परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व ही सुनिश्चित कर ले। उपरोक्त बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मायाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह, सीओ सिटी श्री कुलदीप सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

राजेश सिंगल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button