पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील
AIRA NEWS NETWORK – बढापुर विधानसभा सीट जिले की सबसे से चर्चित सीट मे गिनी जा रही जिसकी वजह यहा से चुनाव लङने का सपने देखने वालो की लम्बी लिस्ट है। यू तो बढापुर विधान सभा सीट हमेशा ही बीजेपी ओर बसपा के खाते मे गयी हैं इस सीट पर आज तक बसपा भाजपा को छोङ अन्य पार्टी का कोई उम्मीदवार नही जीत सका यही वजह हैं कि बसपा से निकाले गये एक पूर्व विधायक चुनाव से पहले बसपा पार्टी से जुङ कर टिकिट की जोड़ तोड़ कर चुनाव लङना चाहते हैं।
वही विधानसभा के ग्राम हरेवली में बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर अध्यक्षों की मीटिंग का आयोजन किया जिसमें जिला सचिव एवं विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह अमिताभ कुमार, राजीव कुमार, ने बताया अगर बहुजन समाज पार्टी 2022 के चुनाव में टिकट मोहम्मद गाजी को देती है तो हम सभी सेक्टर अध्यक्ष इस्तीफा देकर भाजपा या सपा में चले जाएंगे मगर मोहम्मद गाजी को किसी भी कीमत पर चुनाव नहीं लड़ आएंगे और वही विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजीव कुमार ने 9 अक्टूबर को होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की इस मौके पर बढ़ापुर विधान सभा के सभी सेक्टर अध्यक्ष मौजूद रहे।


















