AIRA NEWS NETWORK – नगर की सामाजिक संस्था स्योहारा यूथ वेलफेयर ने एक शिक्षा अभियान एवं यातायात सुरक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय दिन्दारपुर के छात्रो के साथ मिलकर एक जागरूकता रैली निकाली जिसमें संस्था ने बच्चों को साथ लेकर पूरे गांव में घूम कर शिक्षा एवं यातायात सुरक्षा के लिए नारों सहित गांव वालों को जागरूक किया !
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने बताया कि बच्चों में शिक्षा की उदासीनता और जनता में यातायात के नियमों की आवेहलना करने के लिए एक जागरूकता रैली प्राथमिक विघालय के स्टाफ, छात्रो एंव संस्था के सदस्यो के सहयोग से गांव में घूमकर निकाली गई ! संस्था ने सलीम अली के नेतृव ने टीम गांव वालो को शिक्षा के प्रति जागरूक किया एवं रैली में भाग लेने वाले बच्चों को कॉपी किताब पेंसिल से पुरस्कृत करते हुये छात्रो का मनोबल बढाया ! रैली में भाग लेने में स्कूल के सैकड़ों बच्चों सहित संस्था के फिरोज, वासित, अयान, नूर जैदी, शहजाद ठेकेदार, शब्बू जैदी, डा सौरभ, कायम, मन्सूर चौधरी, महताब, आरिफ, के अलावा विघालय के स्टाफ सोमपाल, सजीव कुमार, तसलीम व सरिता का विशेष योगदान रहा ! प्रधानाचार्य नवेद इकबाल ने समस्त छात्रो स्टाफ एंव संस्था के सदस्यो का आभार जताया ! संस्था के सराहनीय कार्य की संरक्षक असद चौधरी व अमीन अहमद ने प्रशंसा करते हुये सभी का हौसला अफजाई की !


















