AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र में सोशल मीडिया पर घर मे आग लगने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वीडियो बनाने वाले व्यक्ति द्वारा दावा किया जा रहा है कि तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी मे पेट्रोल से आग लगाकर आशियाने को उजाडा जा रहा है.
आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गढमलपुर मे रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है जिसमे रास्ते पर जबरदस्ती मकान बनाने का गांव वालो ने विरोध करते हुए एसडीएम और तहसीलदार के दरबार मे गुहार लगाते हुए रास्ता खुलवाने की मांग की थी जिस पर तहसीलदार और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुॅंचा और अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया ।
उधर परिजनो का आरोप है कि उनको किसी भी प्रकार का नोटिस नही दिया गया है और बिना बताये अचानक आकर हमारे मकान को ध्वस्त कर दिया है और परिजनों के साथ धक्का-मुक्की भी की है और प्रशासन पर विपक्षी लोगो के साथ हमसाज होने का आरोप भी लगा रहे थे भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे तहसीलदार ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया फिलहाल घर मे आग लगने के सही कारणो का पता नही चल पाया है, पुलिस पूरे मामले की जांच पडताल कर रही है.
बाईट- राधे श्याम शर्मा तहसीलदार नजीबाबाद
























