भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत रामायण थीम पार्क एवं मल्टीपरपज हाल का निर्माण कार्य संपन्न
AIRA NEWS NETWORK – पर्यटन मंत्रालय , भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना ( स्प्रिचुअल सर्किट -2 स्वीकृत धनराशि 561.67 लाख ) के अंतर्गत तुलसी उपवन , मोतीझील में माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह ‘भोले’ की प्रेरणादायी योजना ” रामायण थीम पार्क एवं मल्टीपरपज हाल ” का निर्माण किया गया है। मल्टीपरपज हॉल में डिजिटल बुक के माध्यम से सुंदरकांड ( 14 मिनट ) का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा एवं पार्क में गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित पर आधारित ( 20 मिनट ) का ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का निर्माण किया गया है।
इसका शुभारंभ माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह ‘ भोले ‘ के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त कानपुर डॉ.राजशेखर , श्री मुकुल तिवारी , मानस संगम , श्री धरम प्रकाश गुप्ता कानपुर पंचायत , श्री गयाप्रसाद अध्यक्ष हॉस्पिटेलिटी एशोसिएशन ऑफ यूपी कानपुर आदि की उपस्थिति रही साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


















