बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

डॉ.शेहला जमाल का नाम उत्तर प्रदेश की 100 सशक्त मुस्लिम महिलाओं में सम्मिलित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – राइजिंग बियोंड द सेलिंग्स नामक संस्था ने उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नहटौर की बेटी डॉ.शेहला जमाल को सम्मानित करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की 100 सशक्त मुस्लिम महिलाओं में नामांकित किया है। डॉ.शेहला जमाल सोसाइटी ऑफ़ मेंस्ट्रुअल डिसऑर्डर्स एंड हाइजीन मैनेजमेंट की प्रेसिडेंट है और लगातार महिला कल्याण में लगी हुई हैं। उन्होंने महिलाओं व लड़कियों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया है और “मैं नहीं डरूंगी” नामक अभियान शुरू किया है।

बता दें कि डॉ. शेहला जमाल के पिता स्व.रईस अहमद पेशे से डॉक्टर थे और उन्होंने नहटौर में 34 वर्ष तक मरीजों व आम जनता के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता से कार्य किया। उनकी मृत्यु के बाद डॉ.शेहला जमाल ने ये कमान संभाली है। डॉक्टर शेहला जमाल एक वरिष्ठ गाइनीकोलॉजिस्ट हैं। उन्हें हाल ही में आइसोपर्ब संस्था ने शाइनिंग स्टार का सम्मान भी दिया था। डॉक्टर शेहला जमाल उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत की बेटियों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button