नहटौर – राजकीय बालिका इंटर कालेज नहटौर में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक किया।
कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ किया गया।मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षिका परवीन अख्तर, अभिभावक संघ की अध्यक्ष गुलिशता,ईश्वर जहां,रमा चौधरी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जानकारी देते हुए जागरूक किया।इस मौके पर छात्राओं द्वारा नारी शक्ति पर हिंदी अंग्रेजी उर्दू भाषा मे भाषण कविता शायरी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
पिछले वर्ष अपनी कक्षाओं में प्रथम,द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।छात्राओं द्वारा मिशन शक्ति पर सलोगन नारे पोषटर रंगोली इत्यादि द्वारा कार्यक्रम की सफलता में सहयोग किया गया।प्राधानाचार्य बबिता रानी द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो की विवेचना की गई।कार्यकम का संचालन संध्या शर्मा व ममता पराशर ने किया।यासमीन,मीनाक्षी रानी,राजवीर सिंह,भोपाल सिंह,कुंवर पल सिंह आदि मौजूद रहे।


















