AIRA NEWS NETWORK – जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव जरीफपुर चतर में मछली पालन तालाब की रखवाली कर रहे वृद्ध की लाश बुरी तरह खून से लथपथ मिलने में क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मौके पर आलाधिकारियों ने पहुचकर घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पाडला निवासी 70 वर्षीय बलराम सैनी पुत्र चुन्नी सिंह सटे हुए गांव जरीफपुर चतर की सीमा पर स्थित मछली पालन तालाब की करीब 7 वर्षो से रखवाली करता था।बताया जाता है कि वह गुरुवार की रात्रि 8 बजे घर से खाना खाकर तालाब पर गया था।आज प्रातः करीब 7 बजे उसका 10 वर्षीय पोता अतुल तालाब पर उसे बुलाने के लिए गया था।
उसने देखा कि उसका शव खून से लथपथ पड़ा है।इसकी सूचना उसने घर आकर दी।परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पंहुचे।सूचना पर पंहुचे एसपी ग्रामीण राम अर्ज,सीओ धामपुर अजय अग्रवाल,कोतवाल लव सिरोही,एसएसआई अनुज तोमर मय पुलिस फोर्स के व फोरेंसिक टीम v डॉग सकायड टीम ने मौके पर पंहुचे और घटना स्थल का मौका मोआएना किया।
पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।ग्रामीण बलराम की हत्या किये जाने की आशंका जता रहे यही,जबकि पुलिस किसी जानवर के हमले से मौत होने की बात भी मान रही है।घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कोतवाल लव सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


















