करनाल – हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस की लिखित परीक्षा जिले में आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होगी। इसके लिए जिले में 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रात:कालीन सत्र 10 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र 3 बजे से लेकर 5 बजे तक रहेगा।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा को नकलरहित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर जिले में परीक्षा केन्द्रों तक प्रश्र पत्र वितरण कार्य के लिए कार्यकारी अभियंता तथा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट-सह-फ्लाईंग स्कवॉयड अधिकारी के तौर पर एचसीएस स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें परीक्षा केन्द्र डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), डीएवी पीजी कॉलेज करनाल (ब्लॉक ए), डीएवी पीजी कॉलेज करनाल (ब्लॉक बी) के लिए करनाल शुगर मिल की प्रबंधक निदेशक अदिति को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी प्रकार पंडित चिरंजी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैक्टर 14 करनाल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सैक्टर 7 (ब्लॉक ए), दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सैक्टर 7 (ब्लॉक बी), वीयूएमएन जैन पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तथा दयाल सिंह कॉलेज करनाल, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल (ब्लॉक ए) व (ब्लॉक बी) के परीक्षा केन्द्रों के लिए नगराधीश करनाल अभय सिंह जांगड़ा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केन्द्र राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड तथा गुरूनानक खालसा कॉलेज (ब्लॉक ए) व (ब्लॉक बी) के लिए उपमंडलाधिकारी करनाल गौरव कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी प्रकार राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा जैन गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए एसडीएम असंध मनदीप कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार आदर्श पब्लिक स्कूल (ब्लॉक ए) व (ब्लॉक बी) तथा डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल के लिए एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग को ड्यूटी मैजिस्टे्रट लगाया गया है।
इसी प्रकार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय मॉडल टाऊन, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मॉडल टाऊन तथा श्रीकृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल के परीक्षा केन्द्रों के लिए एसडीएम घरौंडा डा. पूजा भारती को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केन्द्रों के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी मयंक भारद्वाज को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर कोविड-19 की गाईडलाईंस का पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी केन्द्र अधीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीक से परीक्षा को सम्पन्न करवाने क लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं जिला शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।


















