औरैया – आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन औरैया के तत्वावधान में सोमवार को शहर के जेसीज चौराहे के समीप स्थित जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री/राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं राम जन्मभूमि के पुरोधा स्वo कल्याण सिंह के दुखद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की l
इस मौके पर संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव अखिलेश त्रिवेदी, मंडल उपाध्यक्ष कानपुर मंडल के0के0 चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष औरैया अश्वनी बाजपेई, जिला महासचिव अंजुमन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, नितिन शुक्ला, पवन अग्निहोत्री, मोहम्मद हाशिम एडवोकेट, बृजेश बंधु, दिवाकर द्विवेदी, श्याम किशोर शुक्ला, राम जी पोरवाल, डॉ अश्विनी यादव, अमित शर्मा, भूपेंद्र कुमार नीरज, योगेश कुमार स्वदेश कुमार स्वतंत्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक, शुभम पोरवाल, मोहम्मद तय्यब, सचिन कुमार, राहुल पोरवाल, निर्मल कुमार, शिवेंद्र सिंह, अंकुर गुप्ता, जितेंद्र सिंह, एस के यादव, ओमजी तिवारी, अमित चतुर्वेदी समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे l


















