बिजनौर – बिजनौर के कस्बा अफजलगढ़ में एक किन्नर को उसके पति ने ही गोली माल दी। जिससे किन्नर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के कस्बा अफजलगढ के मौहल्ला गौहर अली खान निवासी अजीम उर्फ ज्योति किन्नर व उसके पति सद्दू उर्फ शादाब के बीच पैसों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते ही शादाब ने शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी ज्योति किन्नर को तमंचे से गोली मार दी। घटना में किन्नर की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना से कस्बे में हडकंप मच गया। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राम अर्ज, पुलिस क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक अफजलगढ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना के विषय में जानकारी ली। स्थानीय पुलिस ने किन्नर के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। एएसपी पूर्वी राम अर्ज ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था। जिसके बढ जाने पर पति ने पत्नी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। अभियुक्त फरार है। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए 02 टीमें गठित कर दी गई हैं और अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।


















