युवाओं में नशे की लत और लगातार हो रही चोरियों को लेकर थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन
AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के धामपुर मे नशे का कारोबार चरम पर है प्रतिदिन युवा नशे की लत के शिकार हो रहे है जिसके चलते नगर में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आप को बताते चले नगर में अफीम , चरस और गांजे की युवा पीढ़ी शिकार हो रही है नगर में खुले आम ड्रग्स माफिया युवा पीढ़ी को अपना शिकार बना रहे है, नगर की गलियों में युवा वर्ग चरस गांजे की सिगरेट पीते दिखाई देते है नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा वर्ग में चोरी ,जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है जिसके चलते नगर में चोरी, चैन सकैनिंग,बाइक चोरी जैसी घटनाएं आम बात हो गए है।
वही मामले को संज्ञान मे लेते हुए युवा शिवसेना जिला उपप्रमुख सयम जैन ने इस संबंध में 2 सूत्रीय ज्ञापन थाना प्रभारी जीत सिंह को सौपते हुए नगर में बढ़ रहे नशे और चोरी की घटनाओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वालो में उदित सिंह, संयम जैन,रोहित सैनी,दीपक भारद्वाज,आधी दर्जनों युवा शिव सैनिक उपस्थित रहे


















