करनाल-हरियाणा
Trending

ग्रुप C व D की नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना के तहत अब 31 जुलाई तक करें आवेदन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल – प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांशी योजना वन टाइम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी परंतु अब हरियाणा सरकार ने इसे 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। युवाओं को चाहिए कि वह अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अवश्य करें, सरकार द्वारा ग्रुप सी व डी की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया है। योजना के तहत जनरल वर्ग को 500 रुपये व आरक्षित वर्ग को 250 रुपये शुल्क देकर अपना रेजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रेजिस्ट्रेशन के होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य रहेगी।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के साथ ही जटिल भर्ती प्रक्रिया व बार बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर इसकी शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा इस योजना की शुरुआत ने कर्मचारी चयन आयोग को भी काफी राहत देने का कार्य किया है।

अब आयोग को एक ही उम्मीदवार के अलग अलग भर्तियों के लिए किए गए आवेदनों की बार बार जांच पड़ताल नहीं करनी होगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना की सहायता से यह कार्य एक बार में ही हो जाएगा। इस योजना की शुरुआत से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व योग्यता के मानदंड को अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक बार शुल्क देने के पश्चात उसकी वैधता तीन साल तक मान्य होगी।

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की आवेदन की तिथि 30 जून तक थी जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। कोरोना काल के कारण यह समय आगे बढ़ाया गया था। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों के लिए अभी भी तीन दिन का समय शेष है।

उन्होंने कहा कि शुरू में यह पोर्टल 31 मार्च तक खोला गया था। बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई थी। आवेदनों की संख्या बढ़ाने और नए युवाओं को मौका देने के लिए आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इस पोर्टल से खुद को रजिस्टर्ड करने के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद कंडीडेट को यूनिक आइडी नंबर प्राप्त होगा, जो हमेशा चलेगा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button