उत्तरप्रदेश
Trending

किरतपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए दोनों प्रत्याशी ने कराया नामांकन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

किरतपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव – शनिवार को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अंकित चौधरी वह निर्दलीय प्रत्याशी हिमालय कुमार के बीच आमने-सामने की टक्कर है।

गुरुवार की दोपहर डाबाकरा हॉल में नामांकन केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी अंकित चौधरी ने अपने दल बल के साथ पर्चा दाखिल किया उनके साथ आए मुख्य लोगों में पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार उर्फ डब्बू पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार देवेंद्र चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता देवी वे भाजपा नगर अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत महामंत्री गौरव पाराशर चौधरी तूफान सिंह मनोज बालियान क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर श्रीमती रजनी कालरा मयंक अग्रवाल आदि शामिल रहे।

जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हिमालय कुमार ने केवल तीन व्यक्तियों के साथ पर्चा दाखिल किया नामांकन केंद्र का जिला अधिकारी उमेश मिश्रा पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह ने दौरा किया। सुरक्षा की दृष्टि से डाबाकरा हॉल के आसपास व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया जिसमें एस एच ओ राजकुमार शर्मा कस्बा इंचार्ज चंद्रवीर सिंह क्राइम इंस्पेक्टर सुनील कुमार दरोगा अमीर हसन जागेश गिरी श्यामवीर सिंह मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे भीषण गर्मी के बावजूद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक नामांकन केंद्र के आसपास डटे रहे दोनों प्रत्याशी के समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए वह आर ओ यशवीर सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई जीत किसकी होगी यह तो शनिवार की शाम को ही पता चलेगा।

बैग छीनने का प्रयास मैं मची अफरा-तफरी

किरतपुर जिस समय ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी हिमालय कुमार नामांकन कराने जा रहे थे तभी कार से आए कुछ युवकों ने उनके वकील से बैग छीनने का प्रयास किया जिसमें उनके नामांकन संबंधित कागजात थे इस बात को लेकर कुछ देर के लिए वहां काफी हंगामा हो गया
आरोपी दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया मौके पर पहुंचे।

एसपी आर ए संजय सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए घटना से इनकार किया और बताया कि दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में मामूली विवाद हो गया था जिस का निपटारा कर दिया गया इस घटना की खूब चर्चा होती रही।

मुसेब सिद्दीकी की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button