करनाल-हरियाणा

पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ अभियान के दूसरे दिन प्राधिकरण की ओर से 200 से अधिक पेड़ वितरित किए गए।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow
करनाल 8 जुलाई, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ अभियान के दूसरे दिन प्राधिकरण की ओर से 200 से अधिक पेड़ वितरित किए गए। इस बात की जानकारी देते हुए प्राधिकरण की सी.जे.एम. एवं सचिव सुश्री जसबीर ने बताया कि पर्यावरण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए प्राधिकरण की ओर से साप्ताहिक अभियान शुरू किया गया जिसके तहत प्राधिकरण हर रोज करनाल के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़-पौधे वितरित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि गैर सरकारी संस्थाओं की मदद से खाली जगहों पर पेड़ लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आज एडीआर सैंटर में 200 से ज्यादा पेड़ वकीलों एवं आम जनता को वितरित किए गए जिसमें अमरूद, जामुन, निम्बू, आंवला एवं इमली इत्यादि के पेड़ शामिल थे।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करता रहा है ताकि आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button