करनाल-हरियाणा

खालसा स्कूल को अत्याधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा: बलविंदर सिंह

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

खालसा स्कूल को अत्याधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा: बलविंदर सिंह

गुरुनानक खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल (शेखपुरा )एजूकेशन कमेटी के नए सदस्य पहुंचे स्कूल किया मुआयना

करनाल  8 जुलाई करनाल में रेलवे रोड स्थित गुरुनानक खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल (शेखपुरा )एजूकेशन कमेटी रेलवे रोड के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह तथा महासचिव एस.एस भल्ला ने नव नियुक्त कमेटी के सदस्यों के साथ स्कूल का मुआयना किया। स्टाफ तथा स्कूल के कर्मचायिों से मुलाकात कर चर्चा की। जानकारी देते हुए नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह तथा महासचिव एस.एस भल्ला ने बताया कि आज वह तथा कमेटी के सदस्य स्कूल पहुंचे। वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैनेजिंग कमेटी के कार्यालय में सबसे पहले गुरु की अरदास कमेटी के बेहतर भविष्य और स्कूल की चढ़ती कला के लिए अरदास की गई। उसके बाद नए कार्यकारी अध्यक्ष और महासचिव ने यहां अपना कार्यभार ग्रहण किया। स्कूल का मुआयना किया। कमेटी के कार्यालय में कार्र्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह तथा महासचिव एस एस भल्ला के साथ कमेटी के सदस्यों  स्वागत किया गया। यहां पर कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। स्कूल स्टाफ के साथ मंत्रण की गई। कार्र्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह तथा महासचिव एस एस भल्ला ने बताया कि स्कूल को फिर से बेहतर बनाया जाएगा। यहां पर बच्चों की संख्या को बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। स्कूल को फिर से अत्याधुनिक और सिखी पंरपरा पर चलने वाले स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर हरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, गुरनाम सिंह, बिर्क हरचंदिया, दर्शन सिंह सहगल, राजेंद्र अरोड़ा,हरप्रीत सिंह नरूला, ए. पीएस चौपड़ा, अमरीक सिंह डबरी,सूब्बे सिंहरंभा, डा. पलविंदर सिंह दरड़ तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button