AIRA NEWS NETWORK – शेरकोट में चाँदनी हॉस्पिटल जो कि हरेवली चुंगी के पास है। कुछ दिन पहले मोना कुमारी निवासी भनोटी की थी वह अपने इलाज के लिए चाँदनी हॉस्पिटल में एडमिट हुई मोना कुमारी ने एक बच्चे को जन्म दिया जो कि बिल्कुल ठीक ठाक पैदा हुआ। माँ और बच्चा दोनो ठीक थे फिर मोना कुमारी की कुछ तबियत बिगड़ी तो डॉक्टर फैजान ने बिजनौर को रैफर कर दिया।
उन्होंने दूसरे हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाया। फिर हॉस्पिटल बदल कर किसी दूसरे हॉस्पिटल में ले गये फिर मोना कुमारी की मौत हो गयी यह बात सुनकर पूरे गावँ में सनसनी फैल गयी। मोना कुमारी के पति ने गुस्से में आकर डॉक्टर सना के ख़िलाफ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी। सभी ग्रामवासियो के समझाने के बाद में पति को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने अपनी रिपोर्ट थाने से वापस लेली। और डॉक्टर सना डॉक्टर फैजान से माफ़ी मांगी।
डॉक्टर फैजान एक जाने माने सम्मानित व्यक्ति है। जो कि अपने अच्छे कामो की वजह से जाने जाते है। डॉक्टर फैजान ने बताया के मोना कुमारी का पति अपने होश खो बैठा था जिस कारण उसने बिना सोचे समझे ऐसा काम किया। ऐसा करने के बाद में माफी मांगी।
डॉक्टर फैजान ने गले लगाकर सारे गीले शिकवे को दूर करते हुए पूरे परिवार को दिलासा दिया ग्राम प्रधान भनोटी के सामने फैसला किया गया।


















