नहटौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ.विरेन्द्र वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
बिजनौर – नहटौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ.विरेन्द्र वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ.विरेन्द्र वर्मा के सेवा काल की प्रशंसा करते हुए उनके दीर्धायु होने की कामना की।
बताते चलें कि जनपद बागपत की तहसील बडौत के गाँव लुहारी की पट्टी लुहाना निवासी डॉ.विरेन्द्र वर्मा ने 22 अप्रेल 2000 स्वास्थ विभाग में आयुष चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा प्रारम्भ की थी। उनकी पहली पोस्टिंग जनपद के हीमपुर दीपा में हुई। इसके बाद वे जलीलपुर, नरायण खेडी, बेगराजपुर आदि में तैनात रहे। वर्तमान में वे नहटौर में तैनात थे।
आज बुद्धवार को उनका सेवा काल पूरा होने पर स्टाफ की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुरूचरण सहित वक्ताओं ने कहा कि डॉ.विरेन्द्र वर्मा ने समर्पितभाव से सेवा काल पूरा किया है। उनके सेवाभाव व कर्तव्यनिष्ठता से दूसरों को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्धायु होने की कामना की। इस अवसर पर स्टाफ के लोगों व गणमान्य लोगों ने उन्हें उपहार भेट कर भावभीनी विदाई दी।
इसके लिये डॉ.विरेन्द्र वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.गुरूचरण, सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहित चौधरी, डॉ.तल्हा, फार्मेसिस्ट सुजाउद्दीन अंसारी, दीपक चौहान, त्रियेन्द्र कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी रविकांत, आशीष चौधरी, बीपीएम अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक अनूप कुमार, योगेन्द्र कुमार, विशाल कुमार, एलटी दीप कुमार, एलए अरविंद कुमार, दानिश शेख, नरेन्द्र सिंह, दिपेन्द्र कुमार, रिकांशु राठौर, अब्दुल, संजय सिंह, शरद, नीशू, शायरा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















