नजीबाबाद – स्वाट टीम और मंडावली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वाट टीम एवं मंडावली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मौजमपुर के तिराहे पर भोपाल पूर्व भोले थाना बढ़ापुर तथा पंकज थाना नगीना देहात को दो मोटरसाइकिल एवं एक सैमसंग मोबाइल 62 सो रुपए, एक 12 बोर अवैध तमंचा और एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया! वही दूसरी ओर भोपाल का भाई राकेश मौके से भाग निकला! राकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है।
पंकज से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैंने अपने फरार साथी राकेश के साथ मिलजुल कर नगर नजीबाबाद क्षेत्र मे पल्सर मोटरसाइकिल से एक सोने की चेन लूटी थी, तथा थाना मंडावली क्षेत्र में से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से ग्राम मौजमपुर रोड पर युवक युवती से सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल पर्स में रखे 3000 रुपए लूटे थे, जिसमें 42 सो रुपए और एक सैमसंग मोबाइल था! पल्सर बाइक को हम लोगों ने जिला हरिद्वार रोशनाबाद से चोरी की थी, तथा हमारे द्वारा लूटे गए सोने चैन कुंडल एवं मंगलसूत्र को सस्ते दामों में बेच दिया गया है।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















