बिजनौर- थाना किरतपुर के ग्राम उमरी में मंदिर पर रह रहे महंत दयानंद गिरी पर गांव के ही एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति शिवचरण सैनी ने अचानक डंडे हमला बोल दिया। महंत की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण व उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे तथा बामुश्किल पुजारी को विक्षिप्त व्यक्ति से बचाया लेकिन तब तक महंत बुरी तरह घायल हो गए थे। घायल अवस्था में महंत दयानंद गिरी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महंत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















