गोंडा – आज राजा सगरा स्थित जनता होटल के पास बड़े मंगलवार को लेकर हनुमान जयंती का आयोजन किया गया जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं प्रसाद ग्रहण कर अपने आपको धन्य समझा हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया आयोजन करने वाले व्यक्ति संतोष सिंह सोनू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
जिसमें सभी कार्यकर्ता राहगीरों को रोककर उनको प्रसाद वितरण कर रहे हैं आयोजक कर्ता संतोष सिंह के साथ डॉ कौशलेंद्र सिंह अप्पू सिंह पवन सिंह धीरू सिंह प्रशांत दिनेश शुक्ला एवं डॉ सत्येंद्र सिंह यह साथ अनेकों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहकर लोगों को प्रसाद ग्रहण करवा रहे हैं।


















