उत्तरप्रदेश
Trending

30 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर काशीपुर- एसओजी को मिली बड़ी सफलता लगभग 30 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बता दें एसओजी लगातार शराब माफियाओं पर नजर बनाए हुए थे इसीलिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया था और मेहनत रंग लाई मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ शुक्ला फॉर्म के सामने शराब तस्कर शिवांग चौधरी उर्फ डब्बू पुत्र नरेश सिंह निवासी ढूंढी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी हाल निवासी सुभाष नगर निकट शनि मंदिर काशीपुर की किराए की दुकान से विभिन्न ब्रांड की पंजाब मारकर 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।अभियुक्त शिवांक चौधरी को आज सोमवार को एसओजी टीम द्वारा जाफर चौराहा काशीपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

शिवांक द्वारा बरामद माल की कीमत लगभग ₹30 लाख बताई गई है पूछताछ करने पर शिवांग ने बताया कि वह मौका देखकर मांग के अनुसार धीरे-धीरे अपने वाहनों में उक्त गोदाम से शराब ले जाकर लोगों को सप्लाई करता था बरामद शराब के नकली होने की संभावना है जिसे परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून भिजवाया जाएगा।

वहीं दुकान स्वामी जगबीर सिंह नेगी पुत्र राजेंद्र सिंह नेगी निवासी शुक्ला फॉर्म किच्छा बाईपास तीनपानी थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधम सिंह नगर ने पूछताछ करने पर बताया कि अंग्रेजी शराब रखने हेतु या दुकान शिवांग चौधरी को वर्ष 2018 में आबकारी की बिक्री हेतु प्रतिमाह किराए पर दी गई थी परंतु वर्ष 2018 दिसंबर के बाद उक्त चौधरी द्वारा ही उक्त गोदाम से हटाई गई दुकान का कांटेक्ट आगे बढ़ाया गया चौधरी गुपचुप तरीके से दुकान में आकर प्रत्येक सप्ताह ले जाता रहता था किराया मांगने पर आनाकानी करता था।


बरामद माल का विवरण- ब्रांड ओल्ड एरा कुल 124 पेटी ब्रांड क़वीन नाईट कुल 124 पेटी ब्रांड वाइल्ड बीस्ट कुल 120 पेटी ब्रांड लंदन स्ट्रीट कुल 32 पेटी कुल 400 पेटी कीमत लगभग 30 लाख रु0 है पुलिस टीम में एसओजी एडीटीएफ प्रभारी SI कमलेश भट्ट कांस्टेबल प्रभात चौधरी धर्मवीर प्रमोद कुमार पंकज बिनवाल भूपेंद्र सिंह विनोद कन्याल संतोष गोकुल टम्टा कुलदीप नीरज शुक्ला ललित कुमार भूपेंद्र आर्य विनय कुमार मुकेश कुमार महिला कांस्टेबल अरुणा कंचन तथा चालक मदनलाल शामिल थे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button