धामपुर: दि लॉयन ग्रुप आफ इंडिया की ब्रांच लॉयन ग्रुप इंडिया वाहतूक व कामगार संगठन पंजीकृत की जिला शाखा की और से आज शुक्रवार की दोपहर नगीना चौराहे पर पढ़ती भीषण गर्मी से यात्रियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से बिसलेरी वाटर की पांच हज़ार ठंडी बोतलों का वितरण किया गया बोतल वितरण कार्यक्रम मे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आवेज ताजीम अहमद मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें।
संगठन के जिला अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, यह कार्यक्रम संगठन की ओर से भीषण गर्मी के चलते जून 2021 के अंतिम सप्ताह तक प्रतिदिन निरंतर शहर के हर चौराहे पर जारी रहेगा। नगर के तिराहों चौराहों पर संगठन की और से बिसलरी ठंडी बोतलों का वितरण किया जाएगा। संगठन के वक्ताओं ने कहा कि, भीषण गर्मी के पढ़ते लोगों को राहत दिलाने के लिए बिसलरी की ठंडी बोतल वितरण करना बहुत ही पुण्य का काम है।
कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष पत्रकार खुर्शीद अंसारी, व हाजी ताजीम अंसारी, जिला सचिव जुल्फीकार अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ अजहर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अरशद अली, नगर अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस, जिला मीडिया प्रभारी जुल्फीकार मंसूरी, नगर सचिव प्रदीप जोशी, नफीस कसार, जावेद अहमद अंसारी, गुलफाम अहमद, इमरान खुर्शीद अंसारी, मितू अंसारी, जावेद अहमद, जैस चांकने आदि शामिल रहे।


















