उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

होटल में गलत नाम से रुकने पर मचा बवाल, भीड़ ने युवक से की मारपीट, पुलिस ने कराया शांत – अभी तक नहीं मिली कोई तहरीर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,,,ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित एक होटल में गलत नाम बताकर रुकने का मामला सामने आने के बाद जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने युवक से पूछताछ की और मारपीट कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
बताया जा रहा है कि युवक ने होटल में अपना नाम शिव और खुद को दिल्ली निवासी बताया था। उसके साथ एक युवती भी थी, जिसने भी पहले खुद को दिल्ली की रहने वाली बताया था।
शक होने पर कुछ लोगों ने होटल पहुंचकर दोनों से पूछताछ की। इस दौरान युवक ने अपना असली नाम मोहम्मद बताया, जबकि युवती ने अपना पता भूरारानी बताया।
पहचान को लेकर विवाद बढ़ने पर वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इससे मौके पर अच्छा-खासा हंगामा हो गया। बाद में युवक को ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल – होटल में आईडी चेक क्यों नहीं हुई?

इस पूरे मामले ने होटलों में बिना सही आईडी जांच के एंट्री पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के अनुसार होटल में रुकने वाले हर व्यक्ति की सही पहचान पत्र की जांच जरूरी है। अगर शुरू में ही सही आईडी चेक हो जाती तो यह विवाद शायद होता ही नहीं।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है – चाहे वह गलत पहचान बताने का मामला हो या भीड़ द्वारा मारपीट का।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button