उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

फरवरी नहीं, मार्च में होगा फैसला! उत्तराखंड में चुनावी हलचल शुरू, 27 जनवरी से लग सकती हैं आचार संहिता

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,,,
उत्तराखंड की सियासत में अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अभी तक सबको लगता था कि जैसे हर बार फरवरी में वोट पड़ते हैं, इस बार भी वही होगा। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है।
संभावित खाके के मुताबिक, इस बार चुनावी रणभेरी फरवरी में नहीं, मार्च के पहले सप्ताह में बजेगी।

27 से 30 जनवरी – वो 4 दिन जो बदल देंगे खेल

चुनावी हलकों में चर्चा है कि 27 से 30 जनवरी के बीच प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। मतलब, नेताओं के बड़े-बड़े वादों, उद्घाटन-शिलान्यास और फीते काटने पर लग जाएगी ब्रेक!
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से भी यही प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, फाइनल मुहर तो भारत निर्वाचन आयोग ही लगाएगा।

5 से 10 मार्च – वोटिंग का सबसे बड़ा दिन

संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 5 से 10 मार्च के बीच मतदान हो सकता है। उत्तराखंड का कार्यकाल 28 मार्च 2027 को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई विधानसभा का गठन जरूरी है।

अब सवाल – फरवरी क्यों नहीं? जवाब है – बोर्ड परीक्षा!

इस बार चुनाव की तारीखें नेता नहीं, बल्कि बच्चों की परीक्षा तय कर रही हैं!
फरवरी से मार्च तक CBSE, ICSE और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं हैं। सरकारी स्कूल ही मतदान केंद्र बनते हैं और शिक्षक ही चुनाव कराते हैं। अगर परीक्षा और चुनाव एक साथ टकरा गए, तो बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा?
इसीलिए आयोग परीक्षा और चुनाव के बीच टकराव से बचने के लिए मार्च के पहले सप्ताह का रास्ता चुन रहा है।

यूपी के साथ होगा डबल धमाका?

एक और बड़ी चर्चा है। यूपी में इस बार चुनाव 7 चरणों में नहीं, बल्कि सिर्फ 3 चरणों में हो सकते हैं।
ऐसे में पहले चरण में पश्चिमी यूपी के साथ उत्तराखंड में भी एक साथ वोटिंग हो सकती है। मतलब, एक ही दिन दो राज्यों में चुनावी बिगुल!

इतिहास क्या कहता है?

उत्तराखंड में फरवरी ही मतदान का महीना रहा है –

  • 2022 में 14 फरवरी
  • 2017 में 15 फरवरी
  • 2007 में 21 फरवरी
  • 2012 में 30 जनवरी

अगर इस बार मार्च में वोट पड़े, तो यह उत्तराखंड के चुनावी इतिहास में पहली बार होगा।
एक तरफ भाजपा ने 70 में से 60+ सीटों का लक्ष्य रखा है, बूथ विजय अभियान और जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी है। दूसरी तरफ कांग्रेस को अपने बड़े नेताओं की रैली की तारीखों का इंतजार है।
मतलब साफ है, जनवरी में आचार संहिता लगते ही उत्तराखंड की सियासत में असली महासंग्राम शुरू हो जाएगा।

नोट: यह खबर अभी संभावित कार्यक्रम / सूत्रों की चर्चा पर आधारित है। अंतिम तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग ही करेगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button