उत्तराखंडकाशीपुर-उत्तराखण्ड़

पुलिसकर्मी की पत्नी और दो मासूम बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,खड़कपुर देवीपुरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डिलारी निवासी एक व्यक्ति पर घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी की पत्नी और उसके दो बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं और मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार वर्तमान में बरेली पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। 18 नवंबर 2026 को वह बरेली से निजी काम से घर आ रहे थे, तभी उनकी पत्नी का फोन आया – “मुझे बचाओ, मुझे और बच्चों को संजय ने मार दिया” – और फोन कट गया।


सचिन तुरंत ट्रेन से काशीपुर स्टेशन पहुंचकर घर आए तो गेट के बाहर रैंप, बरामदे, लॉबी और बैठक में खून फैला था। बिस्तर पर भी खून लगा था और सामान बिखरा पड़ा था।
किरायेदारों ने बताया कि रात करीब 9 से 9:10 बजे के बीच चीखने की आवाज सुनाई दी। बाहर देखा तो पत्नी व बच्चों के गर्दन और मुंह से खून बह रहा था। एक व्यक्ति CRPF लिखी कार में पत्नी-बच्चों को बैठाकर दो बैग सहित ले गया।
सचिन ने बताया कि पत्नी व बच्चों ने बताया कि संजय पुत्र डालचन्द निवासी डिलारी, मुरादाबाद घर के अंदर घुसकर बोला – “तुम लोग मेरे साथ चलो, नहीं चलोगे तो जान से मार दूंगा।” मना करने पर संजय ने लंबा चाकू निकालकर पहले पत्नी की गर्दन पर वार किया, फिर एक बेटे का मुंह और दूसरे बेटे की गर्दन व अंगुली काट दी।

पुलिस की कार्रवाई

सचिन की तहरीर पर आईटीआई कोतवाली पुलिस ने संजय के खिलाफ BNS की धारा 109(1), 332(सी), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button