न्यूज़

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत गुवाहाटी में ‘रक्षा पर्व’ के रूप में मनाया गया राखी पर्व

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow



गुवाहाटी: सशस्त्र सीमा बल, सीमांत गुवाहाटी के मुख्यालय परिसर में ‘रक्षा पर्व’ के रूप में राखी पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सीमांत चेतना मंच (पूर्वोत्तर), केशवधाम, पलटन बाजार, गुवाहाटी के अध्यक्ष श्री धनेश्वर कलिता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सीमांत गुवाहाटी के महानिरीक्षक श्री सुधीर वर्मा के निर्देशन में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बहनों ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राखी बांधते हुए उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री एच.बी.के. सिंह, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का भी प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीमांत चेतना मंच (पूर्वोत्तर) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल भारत-भूटान सीमा के प्रहरी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास एवं स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें ब्यूटीशियन कोर्स, टेलरिंग कोर्स, मधुमक्खी पालन तथा मशरूम उत्पादन जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमुख हैं।

कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button