मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी

मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी
242 छात्राओं ने लिया प्रतिभाग, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाददाता — विकास सिंह
नूरपुर। स्योहारा रोड स्थित आर.आर. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक की करीब 242 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

निर्णायक मंडल में स्कूल की प्रबंधिका दीपा गुप्ता, डायरेक्टर प्राची गुप्ता, रीता त्यागी एवं स्वाति यादव शामिल रहीं। निर्णायकों ने छात्राओं इंशा, महीमा, अंजलि, संध्या, पावनी, साक्षी आदि द्वारा हाथों पर सजाई गई आकर्षक मेहंदी की सराहना की। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, यलो हाउस ने द्वितीय तथा रेड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा बैंगल डेकोरेशन प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आराध्या ने प्रथम, लावन्या ने द्वितीय तथा विहान कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में मौलिक चौहान प्रथम, दीशु चौहान द्वितीय और भार्गवी शर्मा तृतीय रहीं। कक्षा पांच में आयुषी यादव ने प्रथम, आराध्या वशिष्ठ ने द्वितीय तथा मानवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
झंडा बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा एक से सुखप्रीत सिंह प्रथम, सानवी द्वितीय और शौर्य यादव तृतीय रहे। कक्षा दो में मौहम्मद मास ने प्रथम, धनविका ने द्वितीय तथा आव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं तीज थाली सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा छह से आजिया प्रथम, नियति चौहान द्वितीय और निकिता यादव तृतीय रहीं। कक्षा सात में तन्वी यादव एवं तनिष्का चौहान ने संयुक्त रूप से प्रथम, अयाति ने द्वितीय तथा भव्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में रीतु चौधरी, शैलेन्द्र कौर, तरुण गर्ग, भूमिका राजपूत, वीरेंद्र चौहान, दीपक चौहान एवं अजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

















