हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक को बचाने उतरे तीन और डूबे; 4 कांवड़ियों की मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड में चल रही कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है। गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में कूद गए। तेज बहाव के कारण चारों ही गंगनहर में डूब गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने चारों के शव नहर से बाहर निकाले। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक कांवड़ यात्रा पर आए हुए थे और स्नान करने के लिए गंगनहर पहुंचे थे। अचानक एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में उसके तीन दोस्त भी पानी में उतर गए, लेकिन तेज बहाव के कारण सभी बह गए।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।प्रशासन ने कांवड़ियों से अपील की है कि वे नदी और नहरों में स्नान करते समय एहतियात बरतें और अकेले गहरे पानी में न जाएं

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button