बत्ती गुल, अधिकारी मस्त जनता त्रस्त, विभागीय कर्मचारी फ़ोन तक नहीं उठाते

काशीपुर / जसपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,भीषण गर्मी के बीच काशीपुर, जसपुर और बाजपुर में गुरुवार / शुक्रवार को 4 से 6 घंटो से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत विभाग ने कटौती का कारण “सिल्ट के कारण लोड प्रबंधन” बताया, लेकिन शहरवासियों का आरोप है कि यह विभाग की निष्क्रियता और नाकारापन का नतीजा है।दोपहर में अचानक बिजली जाने से घर, दुकान, अस्पताल और स्कूल सभी जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इनवर्टर और जनरेटर भी जवाब दे गए। पानी की किल्लत अलग से सताने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बिजली कटौती के लिए विभाग सिल्ट और लोड प्रबंधन का हवाला दे देता है। गर्मी में 2 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रहने से बुजुर्ग, बच्चे और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हुए। व्यापारियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।काशीपुर के एक निवासी ने कहा, _”बिजली के नाम पर सिर्फ बिल आता है। शिकायत करो तो कोई सुनने वाला नहीं। अधिकारी फोन नहीं उठाते। विभाग को जनता की परेशानी से कोई मतलब नहीं है।”_ विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला। न कोई पूर्व सूचना दी गई, न ही वैकल्पिक व्यवस्था। बार-बार हो रही कटौती से साफ है कि विभाग गर्मियों के लिए पहले से तैयारी करने में नाकाम रहा है।शहरवासियों ने मांग की है कि विद्युत विभाग लापरवाही छोड़कर ठोस कदम उठाए और बिना सूचना कटौती पर रोक लगाए, वरना मजबूरन आंदोलन किया जाएगा


















