काशीपुर की जिया नूर ने NEET में 578 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,काशीपुर की मेधावी छात्रा जिया नूर ने NEET (नीट) परीक्षा में 578 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिया की इस शानदार उपलब्धि पर उनके आवास पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में AICC सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने जिया नूर से मुलाकात की। नेताओं ने कहा कि NEET जैसी कठिन परीक्षा में जिया की 12 घंटे की नियमित मेहनत और डॉक्टर बनने का दृढ़ संकल्प अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। नेताओं ने जिया के पिता अनवर अहमद (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) और माता शगुफ्ता को भी इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जिया का समर्पण समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, प्रदेश उपाध्यक्ष (एससी विभाग) राकेश भगत, प्रदेश सचिव मंसूर मंसूरी, आईटी सेल विधानसभा संयोजक शादान इकबाल, कांग्रेस नेता आसिफ सैफी, वरिष्ठ कांग्रेसी साजिद सैफी और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सारिम सैफी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।क्षेत्रवासियों ने भी जिया की सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


















