काशीपुर-उत्तराखण्ड़

डॉ. दीपिका गुड़िया की मौजूदगी में डॉक्टर्स डे पर सम्मानित हुए चिकित्सक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,शहर के एक गार्डन हॉल में माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स डे का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया।*दीपिका गुड़िया को मिला विशेष महत्व* इस अवसर पर माक्षार्थ फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सकों का सम्मान करना समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के समान है। डॉ. दीपिका गुड़िया ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही द्वारा आयोजित ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यक्रमों को सफल बनाने में वे अपना पूर्ण सहयोग देती रहेंगी।कार्यक्रम के समापन पर संस्थापक तरुण लोहनी ने भी इस आयोजन की सफलता का श्रेय डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रे, डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, लता शर्मा तथा पूरी टीम को दिया समारोह में डॉ. यशपाल रावत, डॉ. गिरीश तिवारी, डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. बीना जोशी, डॉ. नक्षत्र अग्रवाल, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. ईशा रावत, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. गौरव मुंद्रा तथा डॉ. मनोज कुशवाह सहित अनेक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा का माध्यम हैं।कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान राजीव सक्सेना, गोपाल ठाकुर, डॉ. आचार्य महेंद्र सिंह गोले, राजकुमार यादव, पूर्व पार्षद कविता यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button