अंतरराष्ट्रीयनई दिल्ली

मालदीव में डॉ. रजनीश जैन एवं डॉ. रेशु जैन को मिला “मास्टर ऑफ होम्योपैथी” अवार्ड-2026

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मालदीव में डॉ. रजनीश जैन एवं डॉ. रेशु जैन को मिला “मास्टर ऑफ होम्योपैथी” अवार्ड-2026

ग्लोबल होम्योपैथी समिट-2 में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, जनस्वास्थ्य जागरूकता एवं होम्योपैथी प्रचार-प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सागवाड़ा/मालदीव । सागवाड़ा स्थित एच.एच. होम्योपैथी हब की संस्थापक डॉ. रेशु जैन, राजस्थान होम्योपैथिक फार्मेसी तथा श्री आर.के. होम्योपैथी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रजनीश जैन को मालदीव में आयोजित ग्लोबल होम्योपैथी समिट-2 (Global Homoeopathy Summit-2) में प्रतिष्ठित “मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड-2026” से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान डॉ. विजय होम्योपैथी, नई दिल्ली की ओर से वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. बनवारी लाल मित्तल द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के होम्योपैथिक चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में होम्योपैथी चिकित्सा के नवीनतम शोध, रोग प्रबंधन, जनस्वास्थ्य जागरूकता, समग्र स्वास्थ्य देखभाल तथा वैश्विक स्तर पर होम्योपैथी की बढ़ती भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई।

डॉ. रजनीश जैन को ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में दी जा रही दीर्घकालीन चिकित्सा सेवाओं, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों, जनजागरूकता अभियानों, सामाजिक सरोकारों तथा होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान ग्रहण करते समय उनके साथ डॉ. रेशु जैन भी उपस्थित रहीं।

सम्मान प्राप्ति पर डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सागवाड़ा, डूंगरपुर एवं पूरे वागड़ क्षेत्र की जनता के विश्वास, सहयोग और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे होम्योपैथी चिकित्सा, जनसेवा एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

डॉ. रजनीश जैन वर्तमान में Royal Success International Book of Records के अंतर्गत Mamta Seva Sansthan एवं Shri R.K. Homeopathy Hospital में Chief – West Zone India के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं होम्योपैथी से जुड़े अनेक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर अब तक 86,000 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराई हैं। इसके अतिरिक्त ममता सेवा संस्थान के माध्यम से दाहोद क्षेत्र में 1,000 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ. रजनीश जैन को पिछले दो दशकों में चिकित्सा, समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, होम्योपैथी प्रचार-प्रसार एवं विशिष्ट प्रतिभा के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें Craft Excellence Award Gold Medal (2002), Limca Book of Records (2009), Wonder Book of Records (2018), Golden Star World Records Forum (2019), OMG Book of Records (2021), Asia Book of Records (2023), Global Homoeopathy Summit Sri Lanka (2025) तथा अब Master of Homoeopathic Award-2026, Maldives प्रमुख हैं।

इसके अतिरिक्त उन्हें राजस्थान बोर्ड ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (भारत सरकार), जिला प्रशासन डूंगरपुर, जैन सोशल ग्रुप, संस्कृति एवं साहित्य संस्थान सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. रजनीश जैन एवं डॉ. रेशु जैन को प्राप्त इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं जैन समाज के प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने इसे सागवाड़ा, डूंगरपुर एवं पूरे वागड़ क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

मालदीव में आयोजित ग्लोबल होम्योपैथी समिट-2 के दौरान डॉ. विजय होम्योपैथी, नई दिल्ली की ओर से वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. बनवारी लाल मित्तल द्वारा डॉ. रजनीश जैन एवं डॉ. रेशु जैन को ” मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड-2026″ प्रदान करते हुए।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button