जलालाबाद: भारतीय जनता पार्टी से नामित सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल दीपक कुमार भाजपा नामित सभासद के नेतृत्व में नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह से कार्यालय में मुलाकात की और नगर पंचायत जलालाबाद के क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाएं और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की व नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह को भाजपा सभासदों ने अपने साथ में जाकर पूरी नगर पंचायत जलालाबाद के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य को बारीकी से देखा और परखा।
जिसमें प्रमुख मुद्दे रहे सफाई व्यवस्था, नालों की तलछट सफाई, पानी की समस्या जो नई पाइपलाइन डल रही है, और जो नई आरसीसी की सड़क बन रही है! उस की गुणवत्ता को बारीकी से देखा, कहीं-कहीं नालों की सफाई जो सही प्रकार से नहीं हुई थी, उन पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा के नामित सभासदों ओर ईओ ने सफाई नायकों नहीम अहमद, सोहन लाल सभी नालो को बरसात से पहले तलछट सफाई करवाने के लिए कहा lऔर जहां पर नाले या सड़क के बीच का हिस्सा टूटा है जिससे गहरा गडडा को गया है, उसे ठीक किया जाए ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो।
नगर पंचायत जलालाबाद की सीमा पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं उन्हें जेसीबी से साफ करवा कर मट्टी डलवाने के लिए भी कहा, इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह ने भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को दिया l भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल नामित सभासद दीपक कुमार, राजेश राजपूत, गंगाराम जी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जाहिद हुसैन, सुमित राजपूत, अमित राजपूत,सरिफ अहमद, ओर वार्ड न0 2 के सभासद शोएभ अंसारी उपस्थित रहे।


















