काशीपुर-उत्तराखण्ड़

फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, खाते मे 1.70 करोड़ का लेनदेन मिला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर/काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट के मास्टरमाइंड सदानन्द शर्मा को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। शाहजहांपुर, यूपी निवासी सदानंद के बैंक खाते में फर्जी लाइसेंस के धंधे से 1.70 करोड़ रुपए का लेनदेन मिला है। *STF ने अब तक 9 आरोपी दबोचे, 14 अवैध हथियार बरामद* SSP STF अजय सिंह के निर्देशन में चल रही कार्रवाई में STF अब तक 3 केस दर्ज कर 9 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इनसे 2 ऑटोमैटिक पंप एक्शन गन, 2 राइफल, 9 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 355 जिंदा कारतूस और कई फर्जी लाइसेंस बरामद हुए हैं। सदानंद पहले भी गाजियाबाद और शाहजहांपुर से फर्जी लाइसेंस केस में जेल जा चुका है। इसने शाहजहांपुर में संविदाकर्मियों से मिलकर पुराने UIN नंबरों पर फर्जी लाइसेंस अपलोड कराए और ऊधमसिंह नगर में सौरभ-गौरव अग्रवाल के जरिए बांटे। *SSP STF की अपील: फर्जी लाइसेंस सरेंडर करें* SSP अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए हजारों लाइसेंसों का सत्यापन जारी है। उन्होंने फर्जी लाइसेंस धारकों से खुद हथियार सरेंडर करने और आमजन से संदिग्ध लाइसेंस की सूचना STF को देने की अपील की। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। _गिरफ्तार आरोपी:_ सदानन्द शर्मा, ग्राम अनावा, थाना पुंवाया, शाहजहांपुर, यूपी _दर्ज केस:_ काशीपुर कोतवाली FIR No 213/2026

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button