उत्तराखंड
KVM स्कूल अग्निकांड के बाद सख्ती, जिला नैनीताल मे निजी स्कूलों-कोचिंग का होगा सुरक्षा ऑडिट

नैनीताल/हल्द्वानी / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,KVM स्कूल हीरानगर में भीषण आग के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। DM ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं। 15 दिन में रिपोर्ट देनी होगी। ऑडिट में फायर NOC, अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास, CCTV, शौचालय, प्राथमिक उपचार और स्कूल बसों की जांच होगी। अधिक छात्र संख्या वाले संस्थानों का निरीक्षण पहले होगा। DM ने कहा कि छात्र सुरक्षा सर्वोपरि है। गंभीर खामी मिलने पर तत्काल कार्रवाई और कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले 4 जून को होटल, मॉल, बैंक्वेट हॉल के निरीक्षण के लिए बनी समितियां अब स्कूलों-कोचिंग का भी ऑडिट करेंगी।


















