असम/गुवाहाटी

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी ने लगाए 10 हजार पौधे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow



गुवाहाटी, 05 जून, 2026: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमांत गुवाहाटी (असम) द्वारा मुख्यालय परिसर एवं बाह्य इकाईयो में ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2026’ मनाया गया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के महत्वाकांक्षी उद्देश्य को अधिक से अधिक बढ़ावा देने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री सुधीर वर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी के नेतृत्व में मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कार्मिक उनके परिजन, संदीक्षा परिवार एवं बच्चे शामिल हुए I इस अवसर पर महानिरीक्षक, सीमांत गुवाहाटी ने सभी को पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए प्रत्येक दिन इसके लिए काम करने का संदेश दिए I

इस अभियान के दौरान मुख्यालय परिसर में विभिन्न सजावटी, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के लगभग 200 पौधे लगाए गए जबकि सीमांत में कुल 10,000 पौधे लगाये गए I इस आयोजन के अंतर्गत संदीक्षा परिवार के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। श्रीमती रानी अनुराधा, क्षेत्रीय संदीक्षा अध्यक्षा, ने अपने संबोधन में विश्व पर्यावरण दिवस की विशेषता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया।

सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा संबंधी अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ हरित पहल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी प्रतिबद्ध है तथा अपने तैनाती क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button