AIRA NEWS NETWORK – श्रीमती मीना पत्नी स्व0 सुभाष निवासी सुमन मार्ग कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने एक शिकायती प्रार्थाना पत्र दिया कि मै अपने पुत्र को कोविड 19 के उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स लेकर गयी थी वापस आने पर पता चला कि उनके घर के पास स्थित उनके मोबाईल शॉप अग्रवाल टेलीकोम का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान से लाखो के कई मोबाईल फोन चोरी कर लिये गये है।
जिस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 104/2021 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल अभियोग के सफल अनावरण हेतु आदेशित किया । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह, प्रभारी सीआईयू श्री विजय सिंह के नेतृत्व में *थाना कोटद्वार एवं सी.आई.यू की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये 05 दिनो के भीतर आज दिनांक 06.06.2021 को आर्मी केन्टीन पुल कोटद्वार के पास मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त फैजान उर्फ बल्ला को श्रीमती मीना की दुकान से चोरी 70 मोबाईलो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैने रात्री को अग्रवाल टेलीकोम मोबाइल शॉप का सरिये से ताला तोड़कर कई मोबाईल चोरी कर लिये थे जिसे अपने पास छुपाकर रखा था। आज लॉकडाउन था।
किसी को पता न चले इसलिये अभियुक्त सिताबपुर होते हुये मोबाइलो को बेचने के लिये नजीबाबाद बिजनौर ले जा रहा था जिस दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मोबाइल फोनों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बताते चलें कोटद्वार में कभी इतनी बड़ी चोरी नहीं हुई पुलिस के लिए भी यह वारदात हैरान और परेशान करने वाली थी परंतु पुलिस ने अपनी चतुराई से 5 दिन में शातिर चोर को मोबाइल के साथ गिरफ्तार करके साबित कर दिया उत्तराखंड पुलिस बेस्ट पुलिस है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- फैजान उर्फ बल्ला पुत्र खलील उर्फ मिया जी निवासी खुमरा बस्ती आमपड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 19 वर्ष ।
पजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 104/2021 धारा 457/380/411 भादवि0
बरामद माल
- 70 मोबाइल फोन (स्मार्ट फोन + की- पैड) भिन्न भिन्न कम्पनी के
- कुल अनुमानित कीमत रू0 6,50,000/- (छः लाख पचास हजार रूपये )
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
- प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट
- प्रभारी सी.आई.यू. श्री विजय सिंह
- उ0नि0 श्री सुनील पंवार
- उ0नि0 कमलेश शर्मा
- उ0नि0 सन्दीप शर्मी
- कान्स. 389 ना0पु0 गजेन्द्र
- कान्स. 263 स0पु0 सोनू
- कान्स. 257 ना0पु0 राजेन्द्र
- कान्स. 218 ना0पु0 आबिद
- कान्स. 240 ना0पु0 अमरजीत
- कान्स. 211 ना0पु0 हरीश


















