काशीपुर-उत्तराखण्ड़

गाड़ी खड़ी करने को लेकर खूनी संघर्ष, हमले में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कई घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,,थाना आईटीआई क्षेत्र के महुवाखेड़ा गंज में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार देर रात लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में 67 वर्षीय अफजल समेत परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान अफजल की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कहासुनी के बाद किया जानलेवा हमला
मृतक के भाई दिलशाद ने बताया कि उनके बड़े भाई अफजल और कुछ युवकों के बीच घर के आगे गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से अफजल और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में अफजल के अलावा उनके भतीजे अनीस, इरशाद तथा परिवार की एक महिला सदस्य भी घायल हो गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल अफजल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम को भेजा शव, आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ यह मामूली विवाद एक व्यक्ति की जान ले गया, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button