काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ईद उल जुहा कों लेकर निगम प्रशासन ने जारी की सख्त गाइड लाइन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,आगामी ईद उल जुहा पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए नगर निगम काशीपुर ने सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश 27 मई 2026 से प्रभावी रहेगा। निगम ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
गाइडलाइन के मुख्य बिंदु

1. कुर्बानी सिर्फ अधिकृत जगह पर
नगर निगम ने साफ किया है कि कुर्बानी केवल निगम द्वारा अनुमति प्राप्त स्लॉटर हाउस में ही की जा सकेगी। इसके अलावा किसी भी अन्य स्थान पर केवल एक ही कुर्बानी की अनुमति होगी। एक जगह पर सामूहिक रूप से कुर्बानी करने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

2. हर स्थल पर समिति की निगरानी जरूरी
प्रत्येक कुर्बानी स्थल पर समाज द्वारा गठित समिति की निगरानी में ही पूरी प्रक्रिया कराई जाएगी। समिति में न्यूनतम 5 और अधिकतम 11 सदस्य होंगे। खास बात यह है कि 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति समिति का सदस्य नहीं बन सकेगा। समिति कुर्बानी की पूरी प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार होगी।
3. डिजिटल निगरानी, सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक
नगर निगम कुर्बानी की पूरी प्रक्रिया की डिजिटल निगरानी करेगा। किसी भी प्रकार का सार्वजनिक प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ईद-उल-जुहा के दिन खुले स्थान, सार्वजनिक सड़क या पूजा स्थल के सामने से गुजरने वाले रास्ते पर पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जा सकेगी।
4. इन पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध
आदेश में गाय, बछड़े, ऊंट तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रतिबंधित सभी पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक लगाई गई है।
5. अवशेष और खून बहाने पर सख्ती
नगर निगम ने निर्देश दिए हैं कि जानवरों का खून नालियों में नहीं बहाया जाएगा। साथ ही शहर के किसी भी खुले स्थान पर पशु अवशेष फेंकना प्रतिबंधित रहेगा। स्लॉटर हाउस से निकलने वाले अपशिष्ट का निस्तारण नगर निगम खुद करेगा।
उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
नगर निगम काशीपुर ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम की टीमें बकरीद के दिन शहर में लगातार गश्त करेंगी और ड्रोन समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से निगरानी रखी जाएगी।
नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और नगर निगम की गाइडलाइन का पालन कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button