मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

प्रेस क्लब भवन को कब्जा मुक्त कराए जाने एवं नवनिर्माण के लिए प्रेस क्लब मैनपुरी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ एजेंसी

रिपोर्ट: सुबोध कुमार, मैनपुरी

मैनपुरी: प्रेस क्लब भवन को कब्जा मुक्त कराए जाने एवं नवनिर्माण के लिए प्रेस क्लब मैनपुरी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों ने मैनपुरी में प्रेस क्लब भवन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। राधा रमण रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा कथित रूप से तोड़फोड़ कर कब्जा किए जाने के विरोध में प्रेस क्लब मैनपुरी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भवन को खाली कराने एवं उसके नवनिर्माण की मांग की है।


मैनपुरी जनपद के राधा रमण रोड पर कुछ समय पूर्व पत्रकारों की सुविधा एवं बैठकों के लिए प्रेस क्लब भवन स्थापित किया गया था। आरोप है कि बाद में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भवन के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी गईं तथा परिसर पर अवैध कब्जा कर लिया गया। लंबे समय तक इस मुद्दे को लेकर कोई प्रभावी पहल नहीं हुई, लेकिन अब प्रेस क्लब मैनपुरी के जिलाध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मैनपुरी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रेस क्लब भवन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए तथा भवन के नवनिर्माण के लिए शासन एवं प्रशासन से आर्थिक और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। पत्रकारों का कहना है कि प्रेस क्लब भवन उपलब्ध होने से जिले के पत्रकार एक स्थान पर बैठकर सुचारू रूप से अपना कार्य कर सकेंगे और समाचारों का समयबद्ध प्रसारण एवं प्रकाशन संभव हो सकेगा।

इस दौरान प्रेस क्लब मैनपुरी के जिलाध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button