एस. सी.गुड़िया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के छात्रों ने नेशनल वुडबॉल में जीते रजत-कांस्य, क्षेत्र का बढ़ाया मान

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन):,,, बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दो छात्रों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप में पदक जीतकर संस्थान समेत पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रायपुर में दिखाया दम
संस्थान की डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि 14 से 17 मई तक छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल में 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें बीकॉम (ऑनर्स) द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अथर्व चौधरी ने जूनियर वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं निष्कर्ष चौधरी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
क्रीड़ा प्रभारी की मेहनत ला रही रंग
संस्थान के खिलाड़ी पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की वुडबॉल प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। छात्रों की इस लगातार सफलता के पीछे क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता का अहम योगदान माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी खेलों में लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं।
प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित पूरी प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य और समस्त स्टाफ ने खुशी जताई है। सभी ने अथर्व और निष्कर्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


















