काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नाबालिग छात्र से मारपीट ऒर कुकर्म के प्रयास में 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / कुण्डा / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,एक व्यक्ति ने आधा दर्जन से अधिक लोगो पर रंजिशन उसके पुत्र के साथ मारपीट कर उसके साथ कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्राम बसई का मंझरा निवासी नंदराम पुत्र सेवाराम ने कुंडा कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि उसका नाबालिग पुत्र काशीपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। कहा कि रामगोपाल सिंह पुत्र लेखराज सिंह, रामपाल सिंह, रिंकू पुत्रगण रमेश सिंह, अर्जुन सिंह, हेमराज सिंह पुत्रगण रामगोपाल सिंह, संजय, अरुण, अमन पुत्रगण आनन्द सिंह, अरविन्द पुत्र सोमंती सिंह आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं तथा उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। बताया कि 27 अप्रैल को उसका नाबालिग बेटा कहीं जा रहा था इस दौरान घात लगाये पहले से बैठे रामगोपाल सिंह, रामपाल सिंह, रिंकू, अर्जुन, हेमराज, संजय, अरुण, अमन, अरविन्द व 3-4 अन्य अज्ञात लोगों ने उसके बेटे की मोटरसाईकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपी उसके बेटे को जबरदस्ती मोटरसाईकिल पर बिठाकर ले जाने लगे। शोर-शराबा होने पर और उसके बेटे के विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने उसके बेटे को लोहे की रॉड से और बेल्ट से बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया और उसके साथ कुकर्म का भी प्रयास किया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पुत्र को काशीपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 191(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button