न्यूज़

शॉपर्स स्टॉप ने भारत के पहले ग्लोबल गर्ल ग्रुप के सपने को साकार करने के लिए HYBE इंडिया के साथ मिलकर ‘गेट स्पॉटलाइट रेडी’ का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, 24 अप्रैल, 2026: भारत में प्रीमियम फ़ैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग के सबसे बड़े डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने HYBE इंडिया के साथ साझेदारी की और साथ मिलकर गुवाहाटी में ‘गेट स्पॉटलाइट रेडी’ की शुरुआत की है, जहाँ स्टोर्स के भीतर ही आपको ऑडिशन जैसा शानदार अनुभव मिलने वाला है। 

यह साझेदारी भारत के पहले ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन के लिए देश में कलाकारों की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य भारत की युवा प्रतिभाओं को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाला मंच उपलब्ध कराना है। 

यह कैंपेन कलाकारों और क्रिएटर्स की नई पीढ़ी के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव को दर्शाता है, जहाँ जेन ज़ी और जेन अल्फा अब केवल दर्शक नहीं रह गए हैं, बल्कि खुद मंच पर आने के लिए तैयार हैं। 23 अप्रैल से 1 मई तक चलने वाली इस पहल में ब्यूटी, स्टाइल और ग्लोबल पॉप कल्चर का शानदार मेल दिखाई देता है, और इसके जरिए ग्राहकों को स्टोर के भीतर आयोजित विशेष और बेहद आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से लाइमलाइट में आने की तैयारी करने का मौका मिलता है। 

यह अनुभव HYBE इंडिया के ग्लोबल गर्ल ग्रुप ऑडिशन्स को लेकर लोगों के बीच बढ़ रहे उत्साह के भी अनुरूप है। ये ऑनलाइन ऑडिशन 31 मार्च से 31 जुलाई तक जारी रहेंगे, जहाँ बड़े अरमानों वाले भारत के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, और इसे 2 मई को इंटरैक्टिव गतिविधियों वाले पॉप-अप पार्क के माध्यम से तथा 3 मई को गुवाहाटी में होने वाले ऑन-ग्राउंड ऑडिशन के जरिए और भी भव्य बनाया जाएगा। 

इस मौके पर शॉपर्स स्टॉप के कस्टमर केयर एसोसिएट, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री कविंद्र मिश्रा ने कहा, “शॉपर्स स्टॉप ने HYBE इंडिया के साथ मिलकर देश भर में चलने वाले अपने कैंपेन, ‘गेट स्पॉटलाइट रेडी’ के शुभारंभ की घोषणा की है। पिछले कई दशकों से, शॉपर्स स्टॉप ने दुनिया के बड़े-बड़े ब्रांड्स को भारतीय ग्राहकों के करीब लाने में अहम भूमिका निभाई है। ‘गेट स्पॉटलाइट रेडी’ के साथ, ब्रांड अपने इस सफर को और आगे बढ़ा रहा है— और अब भारत के होनहार युवाओं को दुनिया के मंच तक पहुँचने और अपनी चमक बिखरने का मौका दे रहा है। यह पहल ब्रांड के उद्देश्य में एक बड़े बदलाव को दिखाता है— और अब दुनिया के अनुभव को भारत लाने के बजाय  भारत के हुनर को दुनिया के मंच तक पहुँचाने की शुरुआत होने वाली है।”

नॉर्थईस्ट के बेहद लोकप्रिय, और सिर्फ लड़कियों के पॉप बैंड ‘गिलिथिग्रीम्स’ की शानदार प्रस्तुति के साथ लॉन्च कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसने वहाँ मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और उभरते हुए युवा कलाकारों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

शॉपर्स स्टॉप ने ‘गेट स्पॉटलाइट रेडी’ के लिए प्रतिभागियों की तैयारी की हर ज़रूरत का ध्यान रखते हुए एक बेहतरीन माहौल तैयार किया है, जहाँ स्टाइल, हुनर और अपने अंदाज़ को दुनिया के सामने लाने के तरीके को विशेषज्ञों के सत्र के साथ और भी निखारा जाएगा। प्रतिभागी पाँच चुनिंदा फैशन और ब्यूटी लुक्स को आज़मा सकते हैं, कलर एनालिसिस ज़ोन में जान सकते हैं कि कौन से रंग उन पर सबसे ज़्यादा अच्छे लगते हैं, साथ ही जबरदस्त उत्साह से भरे फोटोबूथ में अपने नए स्टाइल की फोटो ले सकते हैं।

हर अनुभव को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि प्रतिभागियों को न केवल अपने लुक को बेहतर बनाने में मदद मिले, बल्कि वे खुद को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना भी सीख सकें। शॉपर्स स्टॉप का ‘गेट स्पॉटलाइट रेडी’ उन सभी इच्छुक युवाओं के लिए एक आमंत्रण है कि, वे खुद को तैयार करें, बदलाव लाएँ, और दुनिया की नज़रों में छा जाने वाले उस पल को अपना बनाएँ।

स्टोर्स को मिलेगा स्टेज का रूप
स्टोर्स के भीतर ऑडिशन जैसे शानदार अनुभव की शुरुआत गुवाहाटी से होगी, जिसे बाद में मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भी शुरू किया जाएगा। यह कैंपेन शॉपर्स स्टॉप के स्टोर्स को तैयारी के शानदार केंद्र में बदल देता है, जहाँ प्रतिभा का अवसर से मिलन होता है।

इस पहल के साथ, शॉपर्स स्टॉप ने रिटेल खरीदारी का शानदार अनुभव प्रदान करने वाले सबसे बड़े डेस्टिनेशन के तौर पर अपनी पहचान को और मज़बूत किया है, जो दुनिया भर की संस्कृति की झलक को भारतीय ग्राहकों के और करीब ला रहा है।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button