ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट,20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए प्राप्त

रामनगर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,17 अप्रैल 2026:* क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025–26 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय का प्रत्येक छात्र-छात्रा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ है, जिससे स्कूल परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इस वर्ष विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि कुल 20 मेधावी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। गरिमा कांडपाल ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सिद्धार्थ जोशी 96% अंकों के साथ दूसरे तथा सुविज्ञा अग्रवाल एवं अपर्णा खाती 95.8% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों की अनवरत मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। हमें अपने सभी बच्चों पर गर्व है।”
विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकगणों को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम आते ही विद्यालय परिसर में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
गरिमा कांडपाल – 96.6%, सिद्धार्थ जोशी – 96%, सुविज्ञा अग्रवाल – 95.8%, अपर्णा खाती – 95.8%, नैतिक शर्मा – 94.8%, दिव्यांश फुलोरिया – 94.2%, आदित्य दयाल – 94%, रिया कोहली – 93.8%, मनस्विनी पांडे – 93.4%, सोमाक्ष श्रीवास्तव – 92.4%, अनस अंसारी – 92.4%, यशिका सती – 91.8%, मानसी बोहरा – 91.2%, उमा अरोड़ा – 90.4%, मोहम्मद अवान – 90.2%, संदीप सिंह रावत – 90.2%, गौरव रावत – 90.2%, आदित्य रावत – 90.2%, तनिष्का – 90.1%, वंशिका रावत – 90.1%
अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया


















