भ्रामक सोशल मीडिया कंटेंट के खिलाफ वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

मधु पूर्णिमा किश्वर के विरोध में महिलाओं ने किया पुतला दहन,सख्त कार्रवाई की मांग ||
सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री पर वाराणसी में उबाल,सैकड़ों महिलाओं का प्रदर्शन ||
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में जिला मुख्यालय पर गरजीं मुस्लिम महिलाएं ||
शांति और भाईचारे के समर्थन में उतरीं महिलाएं,प्रशासन को सौंपा ज्ञापन |
वाराणसी :- सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक,भ्रामक एवं समाज में वैमनस्य उत्पन्न करने वाली सामग्री के विरोध में वाराणसी जिला मुख्यालय पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा खुर्शीदा बानो के नेतृत्व में एक प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया | कार्यक्रम का नेतृत्व खुर्शीदा बानो ने किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भाग लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई | प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सामाजिक टिप्पणीकार मधु पूर्णिमा किश्वर के विरुद्ध विरोध स्वरूप उनका पुतला दहन किया और प्रशासन से इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की | प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस प्रकार की भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री समाज की एकता,सद्भाव और भाईचारे को गंभीर रूप से प्रभावित करती है जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता |
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रह्लाद जायसवाल,मोह्हम्मद शमसादवारसी, उपेंद्र कुमार निगम,सुनीलेंद्र सिंह,सुजीत पटेल एवं राही पटेल,मोहहम्मद सैफ मोह्हम्मद वसीम अनस महबूब आलम असरफ अली,हसनैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की | साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी, अधिवक्ता आशुतोष शुक्ला,राजेश त्रिवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव एवं दीपक वर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर कानूनसम्मत कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया |
खुर्शीदा बानो के साथ सैकड़ो महिला मुस्लिम महिला एन जुलूस और पुतला फुकरे में शामिल नहीं जिनमें प्रमुख रूप से हाजरा खातून,नरगिस बानो, हाफिजूलनिशा,बिलकिस बानो,जुलेखा बानो तरन्नुम निशा,नशरीन बानो,रुखसार बानो,जमीला बीबी,मेहरूँनिशा,गुड़िया बानो |
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शांति,सद्भाव एवं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन सर्वोपरि है किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ गतिविधियों के विरुद्ध समाज को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए |
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई | आयोजकों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मुद्दों पर जनजागरण एवं विरोध जारी रहेगा ताकि समाज में सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे ||




























