वाराणसी कैंट स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई,24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान तस्करी का खुलासा,बिहार का युवक दबोचा गया ||
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को सफलता,प्लेटफॉर्म से शराब तस्कर गिरफ्तार ||
वाराणसी में रेलवे पुलिस का अभियान रंग लाया,लाखों की शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया ||
कैंट स्टेशन पर संदिग्ध युवक की तलाशी में निकली 24 बोतल शराब,केस दर्ज ||
वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक रेलवे,जोन प्रयागराज एन.कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरीक्षक सोहनपाल वर्मा मय हमराह क्यूआरटी कर्मचारी हेड कांस्टेबल राम सिंह,हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार सिंह व का0 कांस्टेबल उमाशंकर थाना जीआरपी वाराणसी कैण्ट व एएसआइ राकेश सिंह,सीआइबी बीएसबी व कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार आरपीएफ बीएसबी व कांस्टेबल रोहित आरपीएफ बीएसबी को साथ लेकर रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु करता हुआ रेलवे स्टेशन कैण्ट वाराणसी के प्लेटफार्म एक के पूर्वी छोर काशी साइड अन्त में नेम पट्टिका के पास बेन्च के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे शक बदमास होने पर घेरघार कर पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम नीतीश कुमार चौहान पुत्र राम नारायण चौधरी निवासी कोचस थाना कोचस जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 18 वर्ष बताया तथा यह भी बताया कि साहब मेरे पास जो बैग है इसमें अंग्रेजी शराब है |
इस पर उपरोक्त अभियुक्त की जमा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 22 बोतल रॉयल स्टैग बोतल प्रत्येक मात्रा 375 एमएल व दो बोतल ब्लेंडर्स प्राइड बोतल प्रत्येक मात्रा 750 एमएल अंग्रेजी शराब कुल 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 60 Ex.Act बनाम नीतीश कुमार चौहान पुत्र राम नारायण चौधरी निवासी कोचस थाना कोचस जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 18 वर्ष पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई | कुल बरामदगी 9.750 लीटर अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 9780 रुपये |
गिरफ्तार करने मे निरीक्षक रजोल नागर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उ0नि0 सोहनपाल वर्मा थाना जीआरपी वाराणसी कैण्ट, एएसआइ राकेश सिंह सीआइबी बीएसबी,हेड कांस्टेबल राम सिंह थाना जीआरपी वाराणसी कैण्ट,हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार सिंह थाना जीआरपी वाराणसी कैण्ट,कांस्टेबल उमाशंकर थाना जीआरपी वाराणसी कैण्ट,कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार आरपीएफ बीएसबी,कांस्टेबल रोहित आरपीएफ बीएसबी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||




























